वाराणसी–
लगभग 18 महीने से बंद भारत-नेपाल मैत्री बस सेवा का संचालन बुधवार रात नौ बजे से शुरू हो जाएगा। काठमांडू (नेपाल) से चली मैत्री सेवा मंगलवार दोपहर दो बजे कैंट बस स्टेशन पहुंची। बस के टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है।
यह बस सप्ताह में प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को संचालित होगी। प्रति यात्री किराया दो हजार रुपये निर्धारित किया गया है।
दरअसल, सन् 2015 में भारत और नेपाल के बीच अंतर्राष्ट्रीय बस सेवा का शुभारंभ हुआ था। कोरोना काल में इसे बंद करना पड़ा। दोबारा 27 सितंबर 2023 को यह सेवा पुन: शुरू हुई लेकिन परमिट नवीनीकरण एवं अन्य कारणों से फिर मई 2024 बंद हो गई। अब पिछले दिनों दोनों देशों के बीच सहमति पत्र पर हस्ताक्षर के बाद इसे तीसरी बार संचालन की तैयारी है।
परिवहन निगम के अधिकारियों ने बताया कि लहरतारा से यह बस रात नौ बजे प्रस्थान करेगी। अगले दिन शाम चार बजे तक काठमांडू पहुंचेगी। इसी तरह काठमांडू से बस शाम 6:30 बजे चलेगी और अगले दिन शाम 3:30 बजे वाराणसी आएगी।
रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला











Users Today : 10
Users This Year : 23952
Total Users : 36545
Views Today : 10
Total views : 71826