अंतर्राष्ट्रीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय सचिव संपूर्णा नन्द पांडेय ने बताया कि पवित्र नगरी उज्जैन में आयोजित अंतरराष्ट्रीय स्तर के ज्योतिष महाधिवेशन के अवसर पर कालीदास एकेडमिक सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय उज्जैन में सुप्रसिद्ध समाजसेवी एवं अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार अपराध नियंत्रण संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सह राष्ट्रीय सचिव कैलाशचन्द्र पाण्डेय को ज्योतिष के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मान पत्र प्रदान कर गौरवांवित किया गया।
यह अधिवेशन देशभर से पधारे विद्वान ज्योतिषाचार्यों, शोधकर्ताओं एवं धर्मप्रेमियों की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों राजेश शर्मा ने पाण्डेय द्वारा वर्षों से ज्योतिष विद्या के प्रचार-प्रसार, जनकल्याण हेतु किए गए मार्गदर्शन एवं शास्त्रीय परंपरा के संरक्षण की सराहना की।
सम्मान प्राप्त करते हुए कैलाशचन्द्र पाण्डेय ने इसे अपने गुरुओं के आशीर्वाद, माता-पिता की प्रेरणा तथा समाज के सहयोग का प्रतिफल बताया। उन्होंने कहा कि ज्योतिष केवल भविष्य कथन नहीं, बल्कि मानव जीवन को सही दिशा देने का शास्त्र है, और वे आगे भी इस विद्या को लोककल्याण से जोड़कर कार्य करते रहेंगे।
इस अवसर पर अधिवेशन में विभिन्न विषयों पर व्याख्यान, शोधपत्र प्रस्तुतिकरण तथा ज्योतिषीय विमर्श भी आयोजित किए गए। पाण्डेय के सम्मान से क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है और उन्हें अतराष्ट्रीय मानवाधिकार अपराध नियंत्रण संगठन के राष्टीय अध्यक्ष मोहित नवानी, राष्टीय महासचिव संगठन डॉ.अमित तिवारी राष्ट्रीय संपूर्णानंद पाण्डेय , अजय मिश्रा महासचिव प्रशासनिक ने शुभकामनाएं एवं बधाई दी











Users Today : 0
Users This Year : 6240
Total Users : 18833
Views Today :
Total views : 37225