काशी हिंदू विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग के शोध छात्रों ने केंद्रीय कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन शुरू किया है । छात्रों का आरोप है कि उनको प्रवेश के समय फीस मुख्य कैंपस में जमा कराई गई और अब उन्हें संबंधित कॉलेजों में भेजा जा रहा है, साथ ही इसमें आरक्षण नियमों का पालन नहीं हो रहा है जो कि बराबरी के अधिकार के खिलाफ है। छात्रों का कहना है
कि पिछले दस महीने से उनको इधर उधर दौड़ाया जा रहा है और उनका मानसिक रूप से शोषण किया जा रहा है। छात्रों का कहना है कि विभागाध्यक्ष और डीआरसी की मिलीभगत से ये सब हो रहा है और उनको जानबूझकर विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर से दूर किया जा रहा है।
सभी छात्र आरक्षित वर्ग से ही है।
छात्र:-
राहुल कुमार,नेहा मंडल, धर्मेन्द्र कुमार डाहायत,नीसी,(SC)
सुजीत यादव, चांदनी यादव, सोनाली नरवरे, दीपशिखा गुप्ता, सीवाजा(केरल), अभिषेक कुमार (OBC)
मीशांत राज , शिवम वर्मा (ST)
रिपोर्ट धनेश्वर साहनी










Users Today : 36
Users This Year : 18886
Total Users : 31479
Views Today : 90
Total views : 62585