चन्दौली
अपर जिलाधिकारी वित्त और राजस्व प्रभारी नागरिक सुरक्षा के दिशा निर्देशन में भारत सरकार द्वारा प्रायोजित नागरिक सुरक्षा के वार्डन एवं स्वयंसेवकों के क्षमता निर्माण प्रशिक्षण के आज चतुर्थ दिन नागरिक सुरक्षा पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के वार्डन एवं स्वयंसेवकों को 11वीं बटालियन एनडीआरएफ द्वारा भवन के ध्वस्त होने के प्रकार,ध्वस्त भवन का सर्वेक्षण एवं बचाव के तरीके तथा बचाव के उपकरण तथा भवन में प्रवेश करते समय सावधानियां के संबंध में एनडीआरएफ द्वारा प्रशिक्षण दिया गया l

वरिष्ठ सहायक सहायक उप नियंत्रक योगेश कुमार श्रीवास्तव नागरिक सुरक्षा पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर जनपद चंदौली द्वारा प्रशिक्षण का आरंभ किया गया प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहयोग राजीव कुमार वरिष्ठ सहायक नागरिक सुरक्षा के मास्टर ट्रेनर प्रवीण कुमार यादव पोस्ट वार्डन एवं आशीष कुमार सेक्टर वार्डन तथा नंदकुमार रघुवीर बलजीत शर्मा द्वारा प्रदान किया गया l

चीफ वार्डन राजीव गुप्ता द्वारा एनडीआरएफ 11वीं बटालियन के टीम को वार्डन एवं स्वयंसेवकों कोआज के प्रशिक्षण देने हेतु धन्यवाद दिया l
रिपोर्ट – अलीम हाशमी










Users Today : 11
Users This Year : 23802
Total Users : 36395
Views Today : 12
Total views : 71509