चन्दौली चकिया
ग्राम पंचायत महादेवपुर में बीते दिन दिनांक 14 दिसंबर 2025 को भीषण पेयजल संकट को लेकर ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि बीते कई पीढ़ियों से गांव में शुद्ध पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है, लेकिन आज़ादी के 77 वर्ष बीत जाने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है।
एक ओर देश में भारत के प्रधानमंत्री द्वारा “आजादी का अमृत महोत्सव” मनाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर महादेवपुर गांव के लोग बाल्टी और बर्तन लेकर पानी की मांग को लेकर धरने पर बैठने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में लगे अधिकांश हैंडपंप खराब पड़े हैं, जिससे उन्हें दूर-दराज़ से पानी लाना पड़ता है।
सूचना मिलते ही बहुजन समाज पार्टी के नेता व जिला पंचायत प्रत्याशी शैलेश कुमार धरनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से उठाया। उन्होंने प्रशासन से नए हैंडपंप लगवाने, पुराने हैंडपंपों का रिबोर कराने तथा जल निगम द्वारा बिछाई गई पाइपलाइन से शीघ्र जल आपूर्ति शुरू कराने की मांग की।
शैलेश कुमार ने कहा कि जल निगम द्वारा गांव में पाइपलाइन तो बिछा दी गई है, लेकिन अब तक पानी की सप्लाई शुरू नहीं की गई, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी एवं उपजिलाधिकारी से मांग की कि गांव की पेयजल समस्या का स्थायी समाधान जल्द से जल्द कराया जाए, अन्यथा आंदोलन तेज को और तेज किया जाएगा।
धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
जिनमें प्रमुख रूप सेठ शैलेश कुमार, भूलन पाल, गुड्डू पाल, राजकुमार, उमेश कुमार, मीरा देवी, पूजन राम, गीता देवी, धीरेंद्र पाल, राम भजन पाल, योगेंद्र पाल, शशिकला, छोटू, रामबाबू, राम सिंह, मनोहर, बूल्लू, भरत भागमनी सहित अन्य ग्रामीण शामिल रहे।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही पानी की समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे जिला स्तर पर बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी











Users Today : 147
Users This Year : 23938
Total Users : 36531
Views Today : 314
Total views : 71811