चंदौली शहाबगंज
राजकीय हाई स्कूल मूसाखांड में छात्रों के बीच एक क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि दृष्टि डिजिटल लाइब्रेरी के प्रबंधक रिंकू सोनकर ने फीता काटकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस अवसर पर युवाओं ने ग्राउंड पर उनका जोरदार स्वागत किया।
अपने संबोधन में रिंकू सोनकर ने शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को प्रतिदिन व्यायाम, दौड़ और खेलकूद करने की सलाह दी, ताकि उनका शरीर स्वस्थ रह सके। सोनकर ने कहा कि एक स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है।
क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान युवाओं ने शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने अपने खेल से दर्शकों का मन मोह लिया, जिस पर उपस्थित दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं।
उपस्थित प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश कुमार श्रीवास्तव, धनशेखर यादव, संतोष कुमार, अनिल कुमार, अरुण कुमार , नीरज कुमार , दिनेश कुमार, शुभम कुमार, रितेश कुमार, सुनील कुमार, प्रिंस सहित कई युवा खिलाड़ी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे
रिपोर्ट- अलीम हाशमी











Users Today : 63
Users This Year : 17104
Total Users : 29697
Views Today : 136
Total views : 58861