चन्दौली डीडीयू नगर
मुगलसराय अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, चंदौली के तत्वावधान में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन के सम्मान में आयोजित अभिनंदन एवं जनसंवाद कार्यक्रम मंगलवार को लाल बहादुर शास्त्री पार्क, मुगलसराय में भव्य एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में जनपद चंदौली सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कायस्थ समाज के लोग, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
पूर्व सांसद प्रत्याशी संजय सिंहा ने कहा नितिन नवीन जी को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण दायित्व की प्राप्ति पर कोटि-कोटि बधाई। आपका संघर्ष, नेतृत्व और सेवा भाव आज नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है। ईश्वर आपको दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करे तथा आप संगठन व राष्ट्र के हित में निरंतर कार्य करते रहें। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रतन श्रीवास्तव ने कहा अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, चंदौली की ओर से भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर माननीय नितिन नवीन जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
राष्ट्रीय सचिव संजय श्रीवास्तव ने कहा नितिन नवीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण दायित्व की प्राप्ति पर कोटि-कोटि बधाई।
राजनीतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री डॉ आनंद श्रीवास्तव ने कहा नितिन नवीन जी को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक अभिनंदन। आपने अपने कर्म, विचार और समर्पण से जो विश्वास अर्जित किया है। प्रदेश सचिव देवेंद्र नाथ श्रीवास्तव ने कहा हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके कुशल मार्गदर्शन में संगठन और अधिक सशक्त, अनुशासित एवं जनोन्मुखी बनेगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय कायस्थ महासभा चंदौली के जिला अध्यक्ष प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। कार्यक्रम का सफल संचालन जिला महासचिव सुनील कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि परिश्रम, निष्ठा और सिद्धांतों के साथ किया गया कार्य कभी व्यर्थ नहीं जाता।
धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए अशोक कुमार श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर आप सभी पदाधिकारियों एवं समाजजनों का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज को एकजुट रखने का संकल्प व्यक्त किया।
कार्यक्रम में उपस्थित चित्रांश अजय कुमार श्रीवास्तव, गिरीश कुमार श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव, नितेश कुमार श्रीवास्तव, वीरेंद्र कुमार सिंहा, विकास चंद्र श्रीवास्तव, अमरदीप श्रीवास्तव, उत्कर्ष श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहें।











Users Today : 63
Users This Year : 17104
Total Users : 29697
Views Today : 136
Total views : 58861