दिनांकः16.12.2025
“सोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने तथा अपराध की रोकथाम एवं इनामियाँ/पुरस्कार घोषित अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में प्रभावी कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये हैं ।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में थाना अहरौरा पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है । ज्ञातव्य हो कि दिनांकः13.12.2025 को थाना अहरौरा पुलिस टीम द्वारा जंगल के रास्ते वध हेतु ले जाए जा रहे 21 राशि गोवंशो को बरामद करते हुए एक गो-तस्कर संदीप उर्फ मुन्ना राय को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया था जबकि दो गो-तस्कर भौतिक परिस्थितियों का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे ।
उक्त के सम्बन्ध में थाना अहरौरा पर मु0अ0सं0-287/2025 धारा 109 बीएनएस, 3/25 आयुध अधिनियम व 3/5ए/8 गोवध अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम पंजीकृत किया गया था । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा मौके से फरार शातिर गो-तस्करों की गिरफ्तारी हेतु ₹ 20-20 हजार के इनाम की घोषणा की गयी थी ।
दिनांकः16.12.2025 को थाना अहरौरा पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में फरार चल रहें ₹ 20-20 हजार के इनामियाँ वांछित अभियुक्त 1.मुनेश्वर विश्वकर्मा पुत्र फेका विश्वकर्मा निवासी भोजपुर पड़ाव थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली(हालपता-स्माइलपुर थाना चैनपुर जनपद भभुआ बिहार) व 2.सचाऊ बिन्द पुत्र बौडम निवासी सरिया थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर(हालपता-मेड़रिया थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर) को अहरौरा क्षेत्रान्तर्गत भक्शी नदी मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया ।
थाना अहरौरा पुलिस द्वारा गिरफ्तार उपरोक्त इनामियाँ अभियुक्तों के विरूद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण —
1.मुनेश्वर विश्वकर्मा पुत्र फेका विश्वकर्मा निवासी भोजपुर पड़ाव थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली(हालपता-स्माइलपुर थाना चैनपुर जनपद भभुआ बिहार), उम्र करीब-55 वर्ष ।
2.सचाऊ बिन्द पुत्र बौडम निवासी सरिया थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर(हालपता-मेड़रिया थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर), उम्र करीब-39 वर्ष ।
पंजीकृत अभियोग —
मु0अ0सं0-287/2025 धारा 109 बीएनएस, 3/25 आयुध अधिनियम, 3/5ए/8 गोवध व 11 पशु क्रूरता अधिनियम थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर ।
गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय—
भक्शी नदी मोड़ के पास से, आज दिनांकः16.12.2025 को समय 11:44 बजे ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम—
उप-निरीक्षक सुनील कुमार, कृष्ण कुमार सिंह, रामदरश यादव व श्यामलाल यादव, थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर ।
मुख्य आरक्षी शशिप्रताप सिंह, आशीष कुमार राय, नरेन्द्र सिंह, रामदुलार यादव, अमरेश प्रताप व चन्दन कुमार ।
रिपोर्ट- भोलानाथ यादव










Users Today : 0
Users This Year : 6338
Total Users : 18931
Views Today :
Total views : 37412