मण्डल स्तरीय युवा उत्सव साइंस मेले प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी — युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग वाराणसी के तत्वावधान में मंगलवार 16 दिसंबर को पीएम राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मलदहिया वाराणसी में मंडल स्तरीय युवा उत्सव एवं साइंस मेला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एमएलसी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा व विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रधानाचार्य निशा यादव व उप निदेशक युवा कल्याण मनोज कुमार उपस्थित रहे। जिला युवा कल्याण अधिकारी नीतीश कुमार राय ने मुख्य अतिथियों का बुके व स्मृति चित्र देकर स्वागत किया।

मुख्य अतिथि हंसराज विश्वकर्मा व अन्य अतिथियों द्वारा माता सरस्वती जी के मूर्ति पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ कराया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने साइंस मेले का भ्रमण कर अवलोकन किया। हंसराज विश्वकर्मा ने अपने उद्बोधन में उपस्थित कलाकारों का उत्साह वर्धन करते हुए कलाकारों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम की सराहना की गई।इस कार्यक्रम में निर्णायक मण्डल में विदूषी पुष्पा बनर्जी,पूजा बसाक,रजनी द्विवेदी,प्रियंका कुमारी उपस्थित रहीं।

इस प्रतियोगिता में लोकनृत्य (समूह में)- हर्षित एण्ड टीम वाराणसी प्रथम, शेफाली और टीम जौनपुर द्वितीय, नंदिनी और टीम चंदौली तृतीय स्थान पर रहीं। लोकगीत (समूह) में सुधीर कुमार यादव और टीम गाजीपुर प्रथम, खुशी सिंह एंड टीम वाराणसी द्वितीय, खुशबू यादव और टीम जौनपुर तृतीया स्थान पर रहीं। डिक्लेमेशन में- जुनेरा आइसा चंदौली प्रथम, भूमि सिंह वाराणसी द्वितीय, रविशंकर जौनपुर तृतीय स्थान पर रहे।

कविता लेखन में- एस पाण्डेय वाराणसी प्रथम, हिना चंदौली द्वितीय,दिव्यांश श्रीवास्तव गाजीपुर तृतीय स्थान पर रहे। चित्रकारी प्रतियोगिता में- खुशबू सिंह वाराणसी प्रथम, आस्था यादव चंदौली द्वितीय स्थान पर रहीं। कहानी लेखन प्रतियोगिता में- रविशंकर जौनपुर प्रथम, स्वर्णिम सिंह वाराणसी द्वितीय, संजीत सिंह गाजीपुर तृतीय स्थान पर रहे। साइंस मेला प्रदर्शनी में प्रियांशु कुशवाहा एंड टीम गाज़ीपुर इलेक्ट्रिसिटी जेनरेशन थ्रू ह्यूमन बॉडी वेस्ट हीट) प्रथम, गार्गी मिश्रा एण्ड टीम जौनपुर सिटी (प्रिवेंशन ऑफ़ पेट्रोल स्कैमिंग) द्वितीय,सात्विक त्रिपाठी वाराणसी (ड्रोन सिस्टम एंड इलेक्ट्रिक साइकिल प्रदर्शन) तृतीय स्थान पर रहे।

विजेता प्रतिभागियों को विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित उपनिदेशक युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल वाराणसी मंडल मनोज कुमार द्वारा पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। मण्डल स्तर के विजेता कलाकार ही राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं मे हिस्सा ले सकेंगे।इस कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रीना यादव ने तथा धन्यवाद ज्ञापित नीतीश कुमार राय ने किया।

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विवेक सिंह, वीरेंद्र कुमार क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी वाराणसी, अनीस कुमार क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी चंदौली, चंद्रकांत यादव क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी गाजीपुर, विकास सिंह क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी जौनपुर, वीरेंद्र प्रताप सिंह लेखाकार, हरिशंकर, आनंद, अविनाश, ओम प्रकाश सिंह, उमराव पाल तथा अन्य पीआरडी जवान शामिल रहे।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई