जिसमें 65 वर्ष से लेकर 95 वर्ष तक आयु के लोग प्रतिभागी बने। कार्यक्रम में उन्हें उनके समय के खेलों का आयोजन कर उनके स्मृतियों को ताजा किया गया । कार्यक्रम का आरम्भ वन्दे मातरम् गीत से हुआ फिर सभी प्रतिभागियों ने मैदान का चक्कर लगाने के पश्चात खेल आरंभ किया।खेल में गुल्ली-डंडा खेलते हुए 95 वर्षीय उदय नारायण पांडेय ने अपने अंदाज में बताया कि अपने समय में नारे लगाते हुए खेलते थे। गुल्ली-डंडा बीच मैदान नहीं बनेगा पाकिस्तान। #वन्दे_मातरम्_गीत की 150 वीं जयंती पर चल रहे कार्यक्रम के अंतर्गत अस्सी घाट पर वरिष्ठजनों ने खेल के दौरान अपनी स्मृतियों को संजोते हुए लोगों के बीच बताया कि जब हमलोग गुल्ली डंडा मैदान में खेलते थें,

तब नारा लगाते थें “गुल्ली डंडा बीच मैदान, नहीं बनेगा पाकिस्तान!” खेल के दौरान आज हमलोगों ने आज के परिप्रेक्ष्य में काशी के घाटों पर नारा लगाया ” गुल्ली डंडा बीच मैदान, फिर से भारत में मिलेगा पाकिस्तान!”
इस दौरान केसरिया डंडे से हरी गुल्ली मारकर उड़ाई गई। कार्यक्रम में रस्साकसी,कंचा,गुल्ली डंडा, लट्टू नचाना, टायर दौड़,तीन तिबड़ी जैसे पुराने खेल वरिष्ठजनों के द्वारा खेले गयें। जिसमें सर्वाधिक 95 वर्ष की उम्र के श्री उदय नारायण पाण्डेय जी ,वरिष्ठ नागरिक और ओलंपिक पदक विजेता श्री नारायण खेमका ,गौरीशंकर ,किशन , प्रो0 देवव्रत चौबे ,कवि बद्री विशाल , प्रदीप चौरसिया , किशन , कन्हैया जायसवाल , डॉ0 सोहन लाल आर्य , गौरी शंकर , शैलेन्द्र भट्ट , महेश माहेश्वरी आदि वरिष्ठ नागरिकों ने अपने-अपने खेल प्रदर्शन से सबको मोहते हुए पुरानी यादों को ताज़ा कियें।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी श्रीनारायण खेमका और विशिष्ट अतिथि अशोक पाण्डेय थे । कार्यक्रम का सफल संचालन मिठाई लाल यादव ने तथा धन्यवाद ज्ञापन मनीष चौरसिया ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ओम प्रकाश यादव बाबू,शंकर जायसवाल,मंगलेश जायसवाल,धीरेन्द्र शर्मा, अखिल वर्मा, आदित्य गोयनका, प्रमोद पाण्डेय,आदी उपस्थित थे।
रिपोर्ट धनेश्वर साहनी











Users Today : 12
Users This Year : 18940
Total Users : 31533
Views Today : 17
Total views : 62683