ग्राम पंचायत सचिवों व ग्राम विकास अधिकारियों ने काली पट्टी बांधकर किया विरोध, 15 दिसंबर तक चलेगा चरणबद्ध सत्याग्रह।

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली धानापुर

पंचायती राज एवं ग्राम्य विकास विभाग के ग्राम पंचायत सचिवों और ग्राम विकास अधिकारियों ने सोमवार को ब्लॉक मुख्यालय पर काली पट्टी बांधकर क्रमिक शांतिपूर्ण सत्याग्रह की शुरुआत की। प्रदेशव्यापी यह आंदोलन 1 से 15 दिसंबर तक चलेगा। पहले दिन सचिवों व अधिकारियों ने काली पट्टी बांधकर प्रतीकात्मक विरोध किया और नारेबाजी की।

संगठन के प्रांतीय नेतृत्व का कहना है कि शासन को कई पत्र भेजे जाने के बावजूद मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई, जिससे कर्मचारियों में आक्रोश है। सचिवों ने नए फेशियल रिकॉग्निशन आधारित ऑनलाइन उपस्थिति सिस्टम, संसाधनों के अभाव में कार्यभार बढ़ाए जाने, तथा गैर-विभागीय कार्यों—जैसे फार्मर रजिस्ट्री, एग्रो स्टैक सर्वे, आयुष्मान कार्ड, पेंशन सत्यापन, कायाकल्प कार्यक्रम और पराली प्रबंधन के दबाव को मुख्य कारण बताया।
आंदोलन में 1 से 4 दिसंबर को ब्लॉक मुख्यालय पर काली पट्टी बांधकर प्रतीकात्मक विरोध व नारेबाजी, 5 दिसंबर को प्रदेश के सभी 826 विकासखंडों में एकदिवसीय सत्याग्रह, मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा, 10 दिसंबर सचिव निजी वाहनों से सरकारी कार्य नहीं करेंगे, 15 दिसंबर को सभी सचिव अपने डोंगल विकासखंड कार्यालयों में जमा करेंगे

विरोध कर रहे सचिवों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो वे पूर्ण कार्य बहिष्कार और अनवरत धरना शुरू करने को बाध्य होंगे। साथ ही आंदोलन की समस्त जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की बताई।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह, कोषाध्यक्ष मिथिलेश सिंह, नवनीत दीपंकर, आशीष तिवारी, अरुण सिंह, तन्मय सिंह, सुनील कुमार सिंह, सुनील सिंह, नीलम जायसवाल, इंद्रजीत प्रसाद, विकास प्रजापति, राकेश दीक्षित सहित बड़ी संख्या में ग्राम पंचायत अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

 

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

जहांगीरगंज में संतोष पांडेय पर संरक्षण का आरोप, प्रशासनिक उदासीनता से जूझ रहे ग्रामीण शिकायतकर्ताओं से दुर्व्यवहार और जांच में लीपापोती खंड शिक्षा अधिकारी संतोष पांडेय के खिलाफ बढ़ा आक्रोश।