चन्दौली डीडीयू नगर। ग्राम सभा हिन्दवारी में दर्जनों गरीब परिवार अभी भी प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लाभ से वंचित हैं। इन परिवारों को कच्चे और जर्जर घरों में रहने को मजबूर होना पड़ रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार, सर्वे फॉर्म भरने के बावजूद उन्हें अब तक पक्का मकान नहीं मिला है। उनकी आर्थिक स्थिति इतनी कमजोर है कि वे स्वयं पक्का मकान बनाने में असमर्थ हैं।
चंद्रकला देवी, सावित्री देवी, हीरावती देवी, कृष्णावती देवी, धर्मेंद्र कुमार, राजनाथ, विकास कुमार, नखडू लाल, सुभाष, मायाराम और कमला जैसे कई परिवारों ने अपनी समस्या बताई। उनका कहना है कि दो वक्त की रोटी जुटाना भी मुश्किल है, ऐसे में पक्का घर बनाना उनके लिए संभव नहीं है।
इस संबंध में ग्राम प्रधानपति संदीप कुमार सिंह ने जानकारी दी कि सर्वे की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि शासन से आदेश प्राप्त होते ही वंचित परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध करा दिया जाएगा।
ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान और स्थानीय प्रशासन को उनकी स्थिति की जानकारी है, फिर भी उन्हें अब तक योजना का लाभ नहीं मिला है। उनके घरों की जर्जर हालत स्पष्ट रूप से देखी जा सकती है।
स्थानीय लोगों ने शासन और प्रशासन से अपील की है कि इन पात्र परिवारों को जल्द से जल्द प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ प्रदान किया जाए।

रिपोर्ट अलीम हाशमी










Users Today : 24
Users This Year : 23720
Total Users : 36313
Views Today : 100
Total views : 71366