सकलडीहा चंदौली
सकलडीहा ब्लाक के अंतर्गत विभिन्न ग्राम सभा में भारत निर्वाचन आयोग की निर्देशन पर एस आई आर फॉर्म भरने का कार्य प्रगति पर चल रहा है। जिसको लेकर विभिन्न ग्राम सभा में बी एल ओ की नियुक्ति की गई है। इस कार्य को पूर्ण करने को लेकर जिला प्रशासन द्वारा निर्देश भी जारी किया गया है, कि उक्त कार्य जल्द से जल्द पूर्ण कर लिया जाए। वही जिस भी कर्मचारी द्वारा लापरवाही बरतने की जानकारी प्राप्त होगी उसके खिलाफ ठोस कार्यवाही भी की जाएगी। जब से जिला प्रशासन द्वारा खराब प्रगति को देखते हुए सख्त निर्देश दिया गया है
इस कार्य को पूर्ण करने के लिए अधिकारी दिन रात मेहनत कर रहे हैं। वहीं बीएलओ द्वारा लोगों को गणना प्रपत्र भी प्रेषित की जा रही है। वही इस गणना प्रपत्र के बारे में संपूर्ण जानकारी नहीं प्राप्त होने के कारण ग्रामीण अत्यधिक परेशान नजर आ रहे हैं। वहीं कुछ लोगों द्वारा आधी अधूरी ही फॉर्म भरकर अधिकारियों को सुपुर्द कर दी जा रही है। जबकि शासन द्वारा इसके बारे में संपूर्ण जानकारी भी संबंधित अधिकारियों को दी गई है, कि उक्त फॉर्म किस प्रकार से भरी जाएगी तथा कौन-कौन से दस्तावेज सम्मिलित किए जाएंगे। परंतु ग्रामीणों को समुचित जानकारी नहीं होने से ग्रामीण अत्यधिक परेशान हो रहे हैं।
इसी क्रम में सकलडीहा प्राथमिक विद्यालय नंबर वन पर अवकाश होने के बाद भी कर्मचारियों द्वारा फॉर्म को भरने का कार्य किया जा रहा था। वही जिस क्षेत्र के कार्य में प्रगति दिखाई नहीं दे रही थी उन क्षेत्रों में अन्य कर्मचारियों को भी नियुक्त किया गया है। जिसमें सफाई कर्मी से लेकर पंचायत सहायक तक शामिल है।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी











Users Today : 4
Users This Year : 23946
Total Users : 36539
Views Today : 4
Total views : 71820