बड़ागांव- वाराणसी विकासखंड के बड़ागांव ग्राम सभा में पिछले एक सप्ताह से जल निगम द्वारा संचालित पेय जल आपूर्ति पूरी तरह से ठप है। ग्राम प्रधान बड़ागांव अतुल कुमार सिंह पिछले कई दिनों से JE से लेकर EXEN तक आपूर्ति बहाल करने के लिए दुरसंचार के माध्यम से बातचीत कर रहे हैं लेकिन विभाग के अधिकारी/कर्मचारी गहरी निद्रा में लीन हो गए हैं।
आश्चर्यजनक बात यह है कि JE ने कहा कि विभाग के पास स्टार्टर मरम्मत के लिए पैसा ही नही है, जबकि लगभग पूरी ग्राम सभा जल निगम के द्वारा मिलने वाले जल पर ही निर्भर है। बड़ागांव ग्राम सभा के ग्रामीणों ने कहा कि जब जल निगम के अधिकारी ही पल्ला झाड़ लेंगे तो पानी की आपूर्ति बहाल कैसे होगी? ग्रामीणों ने शासन से गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द जल निगम की आपूर्ति बहाल कराई जाए।

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी











Users Today : 1
Users This Year : 23943
Total Users : 36536
Views Today : 1
Total views : 71817