पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशानुसार व अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी यातायात डॉक्टर प्रियंका वाजपेई के नेतृत्व में टीएसआई आफाक खान द्वारा छात्रों को यातायात नियमों की महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। टीएसआई द्वारा बच्चों को बताया गया कि आपका स्कूल हाईवे के किनारे है और आपके गांव भी हाईवे और एक्सप्रेस वे के किनारे हैं। इसलिए आप सभी को सड़क को क्रॉस करने का नियम और सड़क पर चलने का नियम बहुत अच्छे ढंग से सीखना चाहिए।

बच्चों से सवाल पूछे जाने पर कई बच्चों ने सही जवाब दिए। सवाल थे, सड़क को क्रॉस करने का नियम क्या है? आपातकाल वाहन कितने प्रकार के होते हैं? आपातकाल वाहनों में सबसे अधिक प्राथमिकता किसको दी जाती है? क्या आपातकाल वाहन यातायात नियमों का उल्लंघन कर सकते हैं? साइकिल चलाने का नियम क्या है? साइकिल में कितने लोगों के बैठने के लिए व्यवस्था की गई है?
साइकिल चलाते समय दाहिने बाए मुड़ने का नियम क्या है? गोल्डन आवर किसे कहते हैं? राहवीर किसे कहा जाता है? घायल की मदद करने पर राहवीर को राज्य सरकार की ओर से कितना पुरस्कार दिया जाता है? बच्चों द्वारा सही जवाब दिए जाने पर टीएसआई आफाक खान द्वारा छात्रों को उपहार देकर उत्साहवर्धन किया गया।












Users Today : 144
Users This Year : 23935
Total Users : 36528
Views Today : 309
Total views : 71806