वाराणसी—
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शुक्रवार को भी वाराणसी की विशेष MP-MLA कोर्ट में पेश नहीं हुए। उनके वकील भी अदालत में उपस्थित नहीं हुए, जिसके चलते मामले की सुनवाई आगे नहीं बढ़ सकी।
विशेष न्यायाधीश यजुर्वेद विक्रम सिंह ने निर्देश दिया कि अगली तारीख 18 दिसंबर को राहुल गांधी या उनके अधिवक्ता कोर्ट में उपस्थित रहें, ताकि प्रकरण की सुनवाई आगे बढ़ सके।
राहुल गांधी पर आरोप है कि उन्होंने अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित ब्राउन यूनिवर्सिटी में दिए गए एक भाषण में भगवान राम को “काल्पनिक” बताया था। इस संबंध में अधिवक्ता हरिशंकर पांडेय ने पुनरीक्षण याचिका दायर की है, जिस पर कोर्ट में सुनवाई चल रही है।
रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला









Users Today : 6
Users This Year : 24086
Total Users : 36679
Views Today : 7
Total views : 72090