चन्दौली अलीनगर
पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा शराब तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध शराब की तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर, अनन्त चन्द्रशेखर (आई.पी.एस.) व क्षेत्राधिकारी PDDU नगर, कृष्ण मुरारी शर्मा के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अलीनगर अनिल कुमार पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में अलीनगर पुलिस टीम व आरपीएफ टीम द्वारा
दिनांक 18.11.2025 को आरपीएफ द्वारा प्राप्त इनपुट के आधार पर चेंकिंग के दौरान लोको कालोनी स्थित, लोको अस्पताल के पास करीब 16:30 बजे 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 16 आफ्टर डार्क प्लास्टिक के टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब प्रत्येक की मात्रा 180 ML, 40 आफिसर च्वाईस टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब प्रत्येक की मात्रा 180 ML व 21 8PM टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब प्रत्येक की मात्रा 180 ML कुल मात्रा 13.86 लीटर नाजायज अंग्रेजी शराब बरामद की गयी।
गिरफ्तार दोनो अभियुक्तों ने अपना नाम 1. गुड्ड कुमार पुत्र मनोज निवासी महुली थाना दीदारगंज जिला पटना (बिहार) उम्र 24 वर्ष 2. नितीश कुमार पुत्र विजय निवासी वार्ड न0 06 आशानगर थाना सोहसराय जिला नालन्दा (बिहार) उम्र 19 वर्ष बताया।
बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना अलीनगर पर मु.अ.सं. 582/25 धारा 60 आबकारी अधिनियम बनाम उपरोक्त अभियुक्तगण के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी











Users Today : 49
Users This Year : 24129
Total Users : 36722
Views Today : 148
Total views : 72231