लौह पुरुष, ‘भारत रत्न’ सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में गुजरात के एकता नगर स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी प्रांगण में आयोजित भारत पर्व-2025 कार्यक्रम में अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) कैवल्य त्रिविक्रम परनायक जी की गरिमामयी उपस्थिति में सम्मिलित हुआ।
इस अवसर पर राष्ट्र की एकता और अखंडता के शिल्पी श्रद्धेय सरदार साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विभिन्न राज्यों के कलाकारों ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुति के माध्यम से देश की गौरवशाली परंपरा और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का मनमोहक प्रदर्शन भी किया।
भारत पर्व-2025 की सफलता में योगदान देने वाले सभी कलाकारों, आयोजकों एवं सहयोगियों को हृदय से बधाई व शुभकामनाएं!
रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला











Users Today : 70
Users This Year : 17111
Total Users : 29704
Views Today : 149
Total views : 58874