, चंदौली दुल्हीपुर
वसीम अहमद पुत्र अब्दुल जलील का चयन अंतरराष्ट्रीय T20 मैच के लिए पहला क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया ने बतौर बैटिंग विकेटकीपर के लिए किया है । यह मैं श्रीलंका में 13 से 17 नवंबर 2025 तक आयोजित होगा वसीम अहमद ने बताया है कि चंदौली से केवल उन्हीं का चयन हुआ है जो चंदौली के लिए और इस देश के लिए बहुत गर्व की बात है मैं अपने देश के लिए अपने शहर के सभी क्रिकेट प्रेमियों और देशवासियों को आश्वासन देता हूं कि मैं श्रीलंका में जाकर भारत का नाम रोशन करके भारत का मान सम्मान बढ़कर लौटूंगा यह विगत 18 वर्षों से खेल रहे हैं और उत्तर प्रदेश टीम के लिए कई वर्षों से कप्तानी भी कर रहे हैं ।
श्रीलंका जाने हेतु उनको अभी तक कोई भी आर्थिक सहायता प्रदान नहीं हुई है।
यहां यह भी अवगत कराना है कि पूर्व में 2018 में यह बांग्लादेश खेलने गए थे जहां इन्होंने बांग्लादेश को हराया था। चंदौली का स्थानीय लोगों ने इस बात की खुशी जताई है कि चंदौली से वसीम अहमद का चयन अंतरराष्ट्रीय T20 मैच के लिए हुआ है और यह चंदौली और हमारे देश के लिए सम्मान की बातें हैं। आपको बताते चलें कि वसीम अहमद ने कई कठिनाई कठिनाइयों को झेलते हुए भी इन्होंने क्रिकेट खेलना जारी रखा जिसके परिणाम स्वरुप उनके प्रतिभा को देखते हुए उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने का मौका मिला है।
वसीम अहमद अन्य युवा अपने कार्य के साथ खेल जगत में करियर को लेकर प्रेरणा लेनी चाहिए अंतरराष्ट्रीय T20 मैच में श्रीलंका की कोलंबो में स्थित स्काई स्पोर्ट्स ग्राउंड में खेला जाएगा पहले क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया की टीम में चंदौली से वसीम अहमद को शामिल होंगे जो 12 नवंबर को चेन्नई एयरपोर्ट से श्रीलंका के लिए रवाना होंग।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी









Users Today : 137
Users This Year : 24079
Total Users : 36672
Views Today : 262
Total views : 72078