बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में आज उत्साह और ऊर्जा का वातावरण रहा, जब भारत सरकार के केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बरेका का निरीक्षण किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष, रेलवे बोर्ड श्री सतीश कुमार एवं महाप्रबंधक, बरेका सोमेश कुमार उपस्थित रहे।
रेल मंत्री ने लोको फ्रेम शॉप, लोको असेम्बली शॉप और लोको टेस्ट शॉप का विस्तृत निरीक्षण किया तथा निर्माण प्रक्रिया से जुड़ी तकनीकी जानकारियाँ प्राप्त कीं।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने कर्मचारियों से संवाद करते हुए लोको निर्माण की बारीकियों पर चर्चा की और विशेष रूप से महिला कर्मचारियों से मिलकर उनका उत्साहवर्धन किया।वैष्णव ने कर्मशाला में उपस्थित कर्मचारियों से लोको निर्माण की गुणवत्ता एवं दक्षता बढ़ाने के लिए सुझाव आमंत्रित किए। कर्मचारियों द्वारा दिए गए उपयोगी सुझावों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि –
“लोको निर्माण में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। बरेका की पहचान उच्च गुणवत्ता और नवाचार से बनी रहनी चाहिए।”रेल मंत्री ने बरेका की उत्पादन क्षमता, स्वच्छता व्यवस्था, पर्यावरण संरक्षण, और सामग्री प्रबंधन प्रणाली की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि बरेका भारतीय रेल की तकनीकी आत्मनिर्भरता का उत्कृष्ट उदाहरण है,
जहाँ निरंतर नवाचार और आधुनिक तकनीक का सफल समावेश किया जा रहा है।वैष्णव ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए बधाई देते हुए उन्हें देश की प्रगति के इंजन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया।











Users Today : 133
Users This Year : 19170
Total Users : 31763
Views Today : 243
Total views : 63144