डीआईजी, एसपी ने मुगलसराय के पड़ाव चौराहे का निरीक्षण किया

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली मुगलसराय 

कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसी क्रम में डीआईजी वैभव कृष्ण और एसपी आदित्य लांघे ने पड़ाव चौराहे का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान एएसपी अनंत चंद्र शेखर, सीओ कृष्ण मुरारी और कोतवाली प्रभारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया।

श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, वाराणसी की ओर जाने वाले बड़े वाहनों के प्रवेश को रोका गया है। अधिकारियों ने सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंधन के संबंध में आवश्यक निर्देश जारी किए।

देव दीपावली के अवसर पर जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। डीआईजी वैभव कृष्ण ने स्वयं तैयारियों का जायजा लिया।

 

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

 

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई