बारिश से धान फसले हुई बर्बाद, किसानों को मिलेगा उचित मुआवजा

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

सकलडीहा चंदौली

सकलडीहा तहसील के वीभिन्न क्षेत्र में बीते दिनों हुई बेमौसम बारिश और तेज हवाओं से प्रभावित किसानों की धान की फैसले बुरी तरह से बर्बाद हो गई। जिसको लेकर बड़े पैमाने पर किसान पूरी तरह से परेशान दिखाई दे रहे हैं।

इसको लेकर उप जिलाधिकारी कुन्दन राज कपूर ने तहसील क्षेत्र के कई गांवों में पहुंचकर खेतों का स्थलीय निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने बर्बाद हुई धान की फसलों का जायजा लिया और किसानों से सीधे संवाद किया। किसानों ने उपजिलाधिकारी कुन्दन राज कपूर को बताया कि लगातार हुई बारिश के कारण खेतों में जलभराव हो गया है। जिससे कटाई के लिए तैयार खड़ी फसलें गिरकर सड़ने लगी हैं। किसानों को भारी आर्थिक नुकसान की आशंका है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम कुन्दन राज कपूर ने मौके पर ही राजस्व टीम को डोर-टू-डोर सर्वे करने का निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र किसान को मुआवजा पाने में कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।

 

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

जहांगीरगंज में संतोष पांडेय पर संरक्षण का आरोप, प्रशासनिक उदासीनता से जूझ रहे ग्रामीण शिकायतकर्ताओं से दुर्व्यवहार और जांच में लीपापोती खंड शिक्षा अधिकारी संतोष पांडेय के खिलाफ बढ़ा आक्रोश।