आगरा पुलिस उपायुक्त यातायात एवं सहायक पुलिस आयुक्त यातायात द्वारा एमजी रोड पर चल रहे मेट्रो निर्माण कार्य के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था को सुगम और व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से मेट्रो परियोजना से जुड़े अधिकारियों के साथ एमजी रोड का निरीक्षण किया गया और सर्वसंबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस पहल का उद्देश्य शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करना और आम जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, यह सुनिश्चित करना है। यातायात पुलिस द्वारा यातायात को सुव्यवस्थित बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

निरीक्षण के दौरान पुलिस उपायुक्त यातायात द्वारा मेट्रो निर्माण कार्य के कारण उत्पन्न होने वाली यातायात समस्याओं का समाधान करने के लिए मेट्रो परियोजना अधिकारियों के साथ चर्चा की और आवश्यक सुझाव दिए। इसके अलावा स्थानीय लोगों , व्यापारियों और दुकानदारों की समस्याओं को भी सुना गया और उन्हें यातायात व्यवस्था में सहयोग करने के लिए कहा गया।
यातायात पुलिस का प्रयास है कि शहर में यातायात व्यवस्था सुचारु रूप से चले और आम जनता को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त यातायात ने कहा कि यातायात पुलिस का मुख्य उद्देश्य आम जनता की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करना है।










Users Today : 69
Users This Year : 24011
Total Users : 36604
Views Today : 177
Total views : 71993