विधायक अब्बास अंसारी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत मिली है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आचार संहिता उल्लंघन के मामले में ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही पर अगली सुनवाई तक रोक लगा दी।
शुक्रवार को जस्टिस समीर जैन की सिंगल बेंच में मामले की सुनवाई हुई। ट्रायल कोर्ट की कार्रवाई पर रोक लगाने के आदेश के बाद अदालत ने मामले की अगली सुनवाई की तारीख 1 दिसंबर तय की है।
इस मामले में मुख्तार के बेटे पर आरोप लगा था कि सभा में भीड़ एकत्रित कर मऊ के प्रशासन को चुनाव बाद रोककर हिसाब किताब करने व इसके बाद सबक सिखाने की धमकी मंच से दी गई थी।
मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास समेत अन्य पर बिना अनुमति भीड़ जुटाने पर आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज हुआ था।
रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला









Users Today : 129
Users This Year : 24071
Total Users : 36664
Views Today : 251
Total views : 72067