सैयदराजा (चंदौली) थाना क्षेत्र के सवैया गांव के समीप मंगलवार की अल सुबह नेशनल हाईवे-19 पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि टमाटर से लदा एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जब कि सड़क पर लदे हजारों रुपये के टमाटर सङक पर बिखर गए।अचानक हुए हादसे से हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और वाहनों की लंबी कतार लग गई।

सूचना मिलते ही सैयदराजा पुलिस और हाईवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। राहत व बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।


ट्रक के पलटने से सड़क पर बिखरे टमाटरों को देखने के लिए आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को नियंत्रित किया जिससे यातायात बहाल कराने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।












Users Today : 40
Users This Year : 11360
Total Users : 23953
Views Today : 92
Total views : 46988