वाराणसी, 19 अक्तूबर — सेवाज्ञ संस्थानम् काशी महानगर द्वारा इस वर्ष दीपावली का पर्व समाज के विभिन्न वर्गों के साथ हर्षोल्लास और स्नेहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। संस्थान के कार्यकर्ताओं ने रामनगर स्थित राजकीय बाल गृह (किशोर) में पहुँचकर बच्चों के साथ दीपावली उत्सव मनाया।
इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया तथा सभी बच्चों को मिष्ठान वितरित किया गया। दीपों की उजास और बच्चों के चेहरों पर मुस्कान का समन्वय देखकर सभी स्वयंसेवक गद्गद हो उठे। कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक अशोक जी की विशेष उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
इसी क्रम में डाफी स्थित सेवा बस्ती में भी सेवाज्ञ संस्थानम् के कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों के साथ दीपावली का पर्व मनाया। हर वर्ष की भाँति इस बार भी संस्थान ने गाँव के लोगों के साथ मिलकर दीप प्रज्वलित किए, मिठाई बाँटी और आत्मीय संवाद के माध्यम से उत्सव का आनंद साझा किया।
बच्चों में सीखने और करने की उमंग ने सभी को अभिभूत किया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक स्वर में यह संकल्प दोहराया कि — “आशा के दीप सदा जलते रहें।”इस अवसर पर महानगर संयोजक शिवम् पाण्डेय, आशीष आशु, पीयूष मणि त्रिपाठी सहित संस्थान के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने सेवा, संस्कार और संवेदना के इस दीपोत्सव को सफल बनाया।









Users Today : 5
Users This Year : 11644
Total Users : 24237
Views Today : 5
Total views : 47550