वाराणसी। शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे राजघाट पुल पर उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक आत्महत्या करने की नीयत से पुल के ऊपर बने फ्रेम पर चढ़ गया। सूचना मिलते ही सूजाबाद चौकी प्रभारी उप निरीक्षक प्रशांत पांडेय तत्काल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और समझा-बुझाकर युवक को सुरक्षित नीचे उतारा।
युवक की पहचान अशोक साहनी (22) निवासी सूजाबाद, पड़ाव के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि वह घरेलू विवाद से परेशान होकर जान देने की नीयत से पुल पर चढ़ गया था। पुलिस ने युवक को परिजनों के सुपुर्द कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।











Users Today : 16
Users This Year : 11655
Total Users : 24248
Views Today : 17
Total views : 47562