दिवाली के पहले की शाम जरूरतमंद बच्चों की आँखों में कई दीये जगमगा उठे और उनकी चहक में पटाको की हल्की हर्ष ध्वनि सुनाई दी।

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

कुटुंब प्रबोधन मातृ शक्ति आयाम काशी प्रांत, प्रभुजन सेवा एवं भू देवश्री चरिटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान से दिवाली दुर्गाकुंड स्थित आनंद पार्क में मलिन बस्तियों के जरूरतमंद बच्चो के साथ उल्लास से मनाया गया। पठन पाठन की सामग्रियों के अलावा पटाखे , कपड़े, मिठाईयाँ,न्यूट्रीशियन पाऊडर के साथ साथ चिप्स नमकीन का वितरण किया गया।

इसके अलावा हाईजीन अवेरेनेस के तहत बड़ी बच्चियों में सनेटरी पैड एवं इंटीमेट लोशन का वितरण किया गया। सामग्रियों के वितरण के बाद बच्चों ने फूल झरियाँ, चकरी, अनार जला के खुश हुए साथ ही स्काई कैंडल भी जलाया। एक सार्थक शाम मानवता के नाम कहने में कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी।


कार्यक्रम में मुख्य तौर पे कुटुंब प्रबोधन मातृ शक्ति आयाम प्रमुख डॉ नीता सिंह, संयोजिका लक्ष्मी पाठक, प्रकांड विद्वान वेंकटरमना घनपाटी जी , देवश्री गुप्ता के अलावा सहयोगी संस्थाओं में नादान परिंदे, साक्षी क्रियेशन और त्रिलोकी संगम रहे। साथ ही नीतू सिंह ,शिवम तिवारी, नलिनी पाठक, रेखा सिंह, रजनी जैसवाल्, दिलीप सिंह, डॉ सुभाष चंद्रा, साक्षी महरोत्रा, कृष्णमोहन् पांडे, कांत पांडे, बृजेश पाठक, खुशबू सिंह, जितेंद्र तलरेजा, नेहा दूबे आदि लोग उपस्थित रहे। आज की शाम एकता और सद्भाव के नाम रही।

 

रिपोर्ट धनेश्वर साहनी

 

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई