शहर के मध्य महत्वपूर्ण क्षेत्र में विकसित होगा आधुनिक सुविधाओं से युक्त होटल परियोजना मे सुख संपत रिज़ॉर्ट प्रा. लिमिटेड निदेशक अमित सिंह, रुचिर सिंह, प्रिया सिंह, विमला सिंह, भूपेन्द्र सिंह, प्रताप सिंह एवं सरोवर होटल ग्रुप के संयुक्त उपक्रम द्वारा आराजी नंबर 14/163/1, एमआई 14, 24, मौजा-चुप्पेपुर, वार्ड-सिकरौल, तहसील और जिला-वाराणसी स्थित भूमि पर सुख सम्पत सरोवर प्रीमियम पाँच सितारा लक्ज़री होटल परियोजना का मानचित्र (एक्सटैन्शन) वाराणसी विकास प्राधिकरण में आवेदित किया गया था, जिसे मानचित्र अनुभाग द्वारा विभिन्न विभागों की अनापत्तियाँ एवं तकनीकी परीक्षण पूर्ण कर मात्र 02 दिन में अनुमोदन प्रदान किया गया।
इस पाँच सितारा लक्ज़री होटल परियोजना में 1784.73 वर्गमीटर भूमि पर 26.35 मीटर ऊँचाई वाले भवन का निर्माण प्रस्तावित है। प्रस्तावित होटल में भूतल एवं 07 मंजिल की संरचना का प्रावधान किया गया है। प्रस्तावित होटल में 93 कमरों व 151 वर्गमीटर के रेस्टौरेंट का प्रविधान किया गया है। परियोजना में 50 ई.सी.एस. कार पार्किंग की व्यवस्था प्रस्तावित है।











Users Today : 63
Users This Year : 19398
Total Users : 31991
Views Today : 122
Total views : 63558