चन्दौली अलीनगर आदित्य लाग्हें, पुलिस अधीक्षक द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने व तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देशो के अनुपालन के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर, अनन्त चन्द्रशेखर(IPS) व क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर कृष्णमुरारी शर्मा के कुशल पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक मुगलसराय गगन राज सिंह के कुशल नेतृत्व में मुगलसराय पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान मुखविर की सूचना पर धर्मशाला रोड़ इस्टर्न बाजार स्थित सरकारी भांग की दुकान के पास से 02 अभियुक्तों को 410 ग्राम अवैध गाँजा के साथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान 1. सुरज पुत्र स्व0 दीनानाथ निवासी कस्बा अलीनगर थाना अलीनगर जनपद चन्दौली उम्र 45 वर्ष व 2. नखडू पुत्र स्व0 श्याम लाल निवासी गोधना थाना अलीनगर जनपद चन्दौली उम्र 56 वर्ष के रुप में हुई है। उक्त बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय द्वारा मु0अ0सं0 514/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ विवरण-
पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम लोग गाँजा को सस्ते मे खरीदकर ग्राहक को उचे दाम मे बेच देते जिससे हम लोगों का खर्चा चलता है।









Users Today : 42
Users This Year : 11832
Total Users : 24425
Views Today : 103
Total views : 48033