ताज प्रेस क्लब के चुनाव का काउंटडाउन शुरू हो गया है और इस चुनाव में घमासान भी अभी से दिखाई दे रहा है। आलम ये है कि अब प्रत्याशियों के पोस्टर और होर्डिंग भी फटने लगे हैं। प्रत्याशी के होर्डिंग और पोस्टर का फटना दर्शाता है कि सामने वाले को उस प्रत्याशी से कितना खतरा महसूस कर रहा है। प्रत्याशियों के पोस्टर फाड़े जाने में अभी किसी की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है लेकिन अब यह चुनाव किसी राजनीति चुनाव से कम नजर नहीं आ रहा है।
पूरा मामला ताज प्रेस क्लब चुनाव से जुड़ा हुआ है। जानकारी के मुताबिक ताज प्रेस क्लब के बाहर एक समाचार पत्र के पत्रकार लक्ष्मण शर्मा उपाध्यक्ष पद के दावेदार है जो ताज प्रेस क्लब के चुनावी मैदान में हैं उनका होर्डिंग लगा हुआ था। ताज प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष पद पर दावेदार पत्रकार लक्ष्मण शर्मा प्रत्याशी का बैनर को फाड़ दिया गया ।
होर्डिंग के फाड़े जाने पर उस प्रत्याशी ने अपनी नाराजगी जरूर जाहिर की है ।
उसका कहना हे कि होर्डिंग फाड़ना गलत है कोई बात है तो सामने कहनी चाहिए वही यह बात भी कही जिसका विरोध होता है उसकी जीत पक्की होती है फिलहाल पत्रकार लक्ष्मण शर्मा का कहना है की सीसीटीवी कैमरो की मदद से ऐसे अराजक तत्वों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही भी कराई जाएगी ।
फिलहाल ताज प्रेस क्लब का चुनाव किसी राजनीति चुनाव से कम नजर नहीं आ रहा है ।
हर प्रत्याशी चुनाव जीतने के लिए वोटरों के पास पहुंच रहा है । फिलहाल कौन प्रत्याशी के सिर ताज प्रेस क्लब का ताज सजेगा यह तो मतदाताओं के मतदान पर निर्भर है लेकिन इस चुनाव में भी राजनीति साफ दिखाई देने लगी है आगरा जिलाधिकारी अरविंद मलिप्पा की देखरेख में होगा ताज प्रेस क्लब मैं पत्रकारों का चुनाव ।









Users Today : 45
Users This Year : 11835
Total Users : 24428
Views Today : 106
Total views : 48036