चकिया (चंदौली) चकिया तहसील के अंतर्गत कुंदरा गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के आंगनबाड़ी कार्यकती पर गंभीर आरोप लगे हैं। ग्रामीण महिलाओं का कहना है कि आंगनबाड़ी केंद्र से कार्यकत्री गर्भवती और धात्री महिलाओं को मिलने वाले पोषाहार (पुस्टाहार) में आंगनबाड़ी कार्यकत्री धांधली कर रही है। महिलाओं के मुताबिक जब वे पोषाहार मांगने जाती हैं, तो कार्यकत्री टालमटोल और हिलाहवाली करती है।
गांव की महिला ममता देवी ने बताया कि, “सरकार हर महीने गर्भवती और बच्चों को पोषाहार देने की बात करती है, लेकिन हमें महीनों से कुछ नहीं मिला। जब भी मांग करते हैं, कार्यकत्री कहती है कि स्टॉक नहीं आया।”
वहीं रेखा देवी ने कहा, “केंद्र पर जो पोषाहार आता है, वह कुछ लोगों में बांट दिया जाता है और बाकी का हिसाब कोई नहीं बताता। यह गरीब महिलाओं के अधिकार का सीधा हनन है।”
ग्रामीण महिलाओं ने अब हस्ताक्षर अभियान चलाकर उच्च अधिकारियों से शिकायत करने का निर्णय लिया है।
इस बाबत एक अधिकारी (नाम न बताने की शर्त पर) ने कहा कि, “मामले की जानकारी प्राप्त हुई है। जांच कराई जाएगी और दोषी पाए जाने पर संबंधित कार्यकत्री के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।”
ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द सुधार नहीं हुआ, तो वे ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगी।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी
–










Users Today : 76
Users This Year : 19411
Total Users : 32004
Views Today : 138
Total views : 63574