चन्दौली धीना रामधारी सिंह दिनकर सेवा समिति की तरफ से 17 व 18 अक्टूबर को रामधारी सिंह दिनकर सेवा समिति के मार्गदर्शक विधायक सुशील सिंह जी के 49 वें जन्मदिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया।
कबड्डी प्रतियोगिता का स्थल जूनियर हाई स्कूल कम्हरिया के परिसर में होने की तैयारी हो चुकी है।गुरुवार को दर्जनों युवा कबड्डी प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए दिन भर पूरी तन्मयता से लगे रहे।शाम तक खेल का मैदान पूरी तरह से बनकर तैयार हो गया।
समिति सचिव मृत्युंजय सिंह दीपू ने कहा कि महाभारत के पौराणिक कथाओं में भी पाया गया है की कबड्डी हमारे देश का प्रमुख खेल है।कबड्डी खेलने से हमारे गांव क्षेत्र कस्बा देश के लड़कों में कबड्डी के प्रति रुचि बढ़ेगी व कबड्डी खेल से स्वस्थ रहेंगे और देश दुनियां में अपना नाम रोशन करेंगे।
समिति के मार्गदर्शक विधायक सुशील सिंह के 49वें जन्मदिन पर राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता में विजेता टीम को 11000 व उप विजेता को 5100 सौ रुपये सहित ट्राफी और ट्रैक सूट वितरण किया जायेगा।
इस अवसर पर समिति सचिव मृत्युंजय सिंह दीपू,डाक्टर जयकुमार सिंह, निखिल सिंह,मनोज सिंह,उमेश यादव,भानु प्रताप सिंह, वीरू सिंह, जीउत शर्मा, किशन जायसवाल, शिवम सिंह आदि युवा कबड्डी प्रतियोगिता के तैयारी को अंतिम रूप देने में लगे रहे।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी










Users Today : 69
Users This Year : 19404
Total Users : 31997
Views Today : 129
Total views : 63565