वाराणसी श्री काशी विश्वनाथ धाम में इस बार के छह दिवसीय दीप ज्योति पर्व की तैयारियां जोर-शोर से आरंभ हो गई हैं। भक्तों को अपूर्व आध्यात्मिक अनुभव देने के लिए धाम परिसर को सुगंधित पुष्पों और विद्युत झालरों से सजाया जाएगा। गुरुवार से बाबा धाम में सजावट का कार्य शुरू हो जाएगा और पूरी प्रक्रिया तकरीबन छह दिनों तक चलेगी। धाम के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्र ने बताया कि परिसर में रंग-बिरंगे पुष्पों के साथ ही बाबा को प्रिय सुगंधित फूलों से वातावरण को पवित्र और मोहक बनाया जाएगा। दीप ज्योति पर्व के दौरान पूरे धाम में धार्मिक और सांस्कृतिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा।
इस पर्व के दौरान धनतेरस के दिन मां अन्नपूर्णा का दरबार खुलेगा। इसमें मां भक्तों पर दोनों हाथों से अपने आशीर्वाद और खजाने की वर्षा करेंगी। अन्नकूट महोत्सव के अवसर पर मां अन्नपूर्णा और बाबा विश्वनाथ को 56 प्रकार के भोग के रूप में लगभग 14 क्विंटल मिठाइयों और अन्य व्यंजनों का अर्पण किया जाएगा।उन्होंने बताया कि भोग में शामिल मिठाइयों में विभिन्न प्रकार के लड्डू और नमकीन शामिल होंगे। इन्हें मंदिर प्रशासन द्वारा स्वयं बनवाया जाएगा, जबकि अन्य व्यंजन विश्वसनीय स्थानीय दुकानों से मंगाए जाएंगे। इससे यह सुनिश्चित किया जाएगा कि भक्तों को पारंपरिक स्वाद और शुद्धता का अनुभव प्राप्त हो।
दीपावली के दिन बाबा धाम के परिसर में विद्युत झालरों और दीपमालिकाओं से जगमगाहट होगी। इसके अलावा मंदिर चौक में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें भजन, कीर्तन और अन्य धार्मिक प्रस्तुतियां शामिल होंगी।










Users Today : 2
Users This Year : 6340
Total Users : 18933
Views Today : 2
Total views : 37414