मीरजापुर भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति डा0 अब्दुल कलाम देश के प्रति महत्वपूर्ण योगदान रहा डा0 एपीजे अब्दुल कलाम एक समर्थ परमाणु वैज्ञानिक होने के साथ साथ एक कुशल दार्शनिक, शिक्षक और लेखक थे। यह उद्गार सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने पार्टी कार्यालय में आयोजित गोष्ठी में कही।
इस अवसर सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने डा0 अब्दुल कलाम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित पर उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया। उन्होनें ने बताया कि राजनीतिक और आध्यात्मिक क्षेत्रों में उनकी विद्वता और शक्ति ने देश को नई दिशा दी।
डा0 अब्दुल कलाम को 40 से अधिक विश्वविद्यालयों और संस्थानों से डॉक्टरेट की उपधि मिली थी, जो उनके उत्कृष्ट ज्ञान का प्रमाण है। श्री चौधरी ने ऐसे महान व्यक्तित्व को नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प दोहराया
इस मौके पर पूर्व विधायक जगतम्बा सिंह पटेल, शिवशंकर सिंह यादव, अशोक यादव, रामजी मौर्या, झल्लु यादव, आदर्श यादव, संतोष गोयल, राम गोपाल बिंद, शैलेष पटेल, सोकिम अहमद, कन्हैया यादव, सतीश मिश्रा, सत्यप्रकाश यादव, जुम्मन खान, शुसील सिंह, संग्राम बिंद, हरिशंकर यादव, अमरेश सोनकर, रामराज यादव, बंदना गुप्ता बलराम यादव आदि मौजूद रहे।









Users Today : 5
Users This Year : 11865
Total Users : 24458
Views Today : 6
Total views : 48080