हनुमान जी भगवान राम के परम भक्त हैं संत सभी को एक समान देखाता है यह कहते हुए कथा वाचक साध्वी सोनम कथा की शुरुआत की और बताया कि दुनिया में चरित्र की पूजा होती है

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

कथा वाचक साध्वी सोनम कथा की शुरुआत की और बताया कि दुनिया में चरित्र की पूजा होती है भगवान राम की कथा सुनने से मन प्रसन्न होता है इसी क्रम में कथावाचक राधेश्याम महाराज ने बताया की संस्कार सदैव अपने को पीछे रखता है और अहंकार अपने को आगे रखता है इसलिए जीवन को अच्छे संस्कार से जीने में ही कल्याण है मानस प्रचार जानोत्थान समिति गोला चोलापुर प्राचीन हनुमान मंदिर पर कथा के पहले दिन शुभारंभ मिर्जापुर सोनभद्र के एमएलसी श्याम नारायण सिंह (विनीत सिंह) के द्वारा दीप प्रज्वलित करने के बाद हुआ

इस अवसर पर उन्होंने कथा वाचक राधेश्याम महाराज एवं साध्वी सोनम को अंग वस्त्र देकर स्वागत किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से नित्यानंद दीक्षित, विनोद सिंह, जितेंद्र सिंह ,लालजी राय, त्रिभुवन चौबे, सियाराम यादव, महेंद्र सिंह, बालाजी राय, संतोष सिंह, देवेंद्र नाथ सिंह ,विनोद सिंह, सर्वेश सिंह ,जवाहर शर्मा , सहित सैकड़ो पुरुष एवं महिलाए कार्यक्रम में उपस्थित मौजूद थे कार्यक्रम का संचालन विनोद सिंह ने किया अंत में आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया राम कथा के मुख्य आयोजक विजय सिंह ने आगंतुको के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया

 

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई