चंदौली- चहनिया उत्तर प्रदेश शासन द्वारा मिशन शक्ति फेज-5.0 के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में महिला सुरक्षा से सम्बन्धित चलाये जा रहे अभियान “आपरेशन मजनू” के तहत मनचले शोहदो पर सतर्क दृष्टि रखने के के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर (IPS) व क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष बलुआ
अतुल कुमार के कुशल नेतृत्व में दिनांक 13.10.2025 को थाना बलुआ पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र मे भ्रमण के दौरान 01 व्यक्ति द्वारा आती-जाती महिलाओं/छात्राओं पर अश्लील गाना गाने व टिपप्णी करने वाले शोहदे ओमप्रकाश पुत्र
शिवमूरत निवासी ग्राम कांवर मड़ैया थाना बलुआ जनपद चन्दौली उम्र करीब 22 वर्ष को पुलिस टीम के द्वारा किया गया गिरफ्तार। उपरोक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 263/2025 धारा 296 बी0एन0एस0 में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।