डीडीयू नगर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र चंदाइत, पचोखर, शिवनाथपुर, हसनपुर, खरगीपुर, तकिया पर, उसरौड़ी सिकंदरपुर आदि गांव में एम्बुलेंस हेल्थ यूनिट लगातार सात दिनों से लोगों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करा रही है और आवश्यक दवाएं भी वितरित की जा रही हैं।
आपको बताते चले की विगत दिनों भारी बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया था इसी को देखते हुए पांडेयपुर स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बाढ़ राहत शिविर केंद्र बनाया गया था सबाढ़ के बाद क्षेत्र में संक्रमण व जलजनित रोगों का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की यह पहल राहत लेकर आई है।
ग्रामीणों ने बताया कि डॉक्टर और टीम हर दिन सुबह से ही गांवों में पहुंच जाते हैं और बिना थके जरूरतमंदों का इलाज करते हैं।मोबाइल यूनिट न केवल सामान्य बीमारियों का इलाज कर रही है, बल्कि गंभीर मामलों की पहचान कर उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्रों तक पहुंचाने में भी मदद कर रही है। टीम की सेवा भावना की क्षेत्रवासियों ने सराहना की है।
प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ रविकांत सिंह ने बताया कि हमारी एंबुलेंस हेल्थ टीम लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर रही है हर दिन करीब 80 से 85 मरीज का इलाज किया जा रहा है हमारी कोशिश है की बाढ़ से प्रभावित कोई भी व्यक्ति बिना इलाज के ना रहे स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सेवा भावना से लोगों के बीच जाकर कार्य किया है बाढ़ से प्रभावित बीमारियों को देखते हुए अतिरिक्त दवा और टेस्टी किट की व्यवस्था यूनिट द्वारा की गई थी।
रिपोर्ट - अलीम हाशमी










Users Today : 32
Users This Year : 11892
Total Users : 24485
Views Today : 108
Total views : 48182