रामनगर में आज होने वाले दो शिलान्यास विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने नहीं किये।
क्योंकि मोदी जी का नाम उनके नाम से छोटा लिखा था। विधायक सौरभ नाराज हो गए और उन्होंने कहा कि मुझसे बहुत बड़े नेता है मोदी जी, मेरा नाम बड़ा और उनका नाम छोटा कैसे हो सकता है?
विधायक इस बात से भी नाराज हुए कि बोर्ड पर दूरी और लागत नहीं लिखी है। कार्यदाई संस्था डूडा के अभियंता अमर चंद्र गुप्ता ने इन गलतियों पर खेद जताया और विधायक को लिख कर दिया कि भविष्य में ऐसी गलती विभाग द्वारा नहीं होगी।

इस पर विधायक ने कहा कि जब बोर्ड ठीक हो जाए तब सूचना दीजिएगा, तब शिलान्यास करेंगे। ऐसा कहते हुए विधायक भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र भ्रमण पर चले गए। कुतलूपुर क्षेत्र में घर-घर भ्रमण कर उन्होंने गलियों की स्थिति देखी और जिन गलियों को बनवाने की आवश्यकता थी उनके प्रस्ताव लिए।
ज्ञातव्य हो कि विधायक ने पहले ही विभाग को कहा था कि बोर्ड पर बड़े नेताओं का नाम बड़े फ़ॉन्ट में और उनका नाम छोटे फ़ॉन्ट में होना चाहिए। उसके बाद भी विभाग ने गलत बोर्ड बनाए।
विधायक के साथ भाजपा के महानगर मंत्री डॉ अनुपम गुप्ता, मंडल अध्यक्ष प्रीति सिंह बघेल, नंदलाल चौहान, सृजन श्रीवास्तव, राजकुमार सिंह, मीना देवी, रितेश पाल गौतम, रितेश राय, जय सिंह चौहान, गोविंद मौर्य व अन्य लोग मौजूद रहें।
रिपोर्ट रिम्मी कौर










Users Today : 86
Users This Year : 19421
Total Users : 32014
Views Today : 151
Total views : 63587