चन्दौली शहाबगंज ।क्षेत्र के बरहुआं ग्राम पंचायत के प्लॉट नंबर 3 मड़ई बस्ती में तूफानी बारिश के कारण पांच परिवारों के कच्चे मकान गिर गए। इस घटना में उनके घर और गृहस्थी का सारा सामान पूरी तरह से नष्ट हो गया। एक मकान पर बरगद का पेड़ गिरने से वह पूरी तरह ध्वस्त हो गया था।
प्रभावित परिवारों में गीता (स्वर्गीय दिनेश कुमार), साड़ी (स्वर्गीय बच्चन), विजय कुमार (पिता स्वर्गीय दशमी), लाल बरतू और मनिस शामिल हैं। मकान गिरने से उनका खाने-पीने का सामान भी नहीं बचा है।

इन परिवारों के सदस्य सदमे में हैं और उनकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई है। उन्होंने सरकार से जल्द से जल्द आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है, ताकि वे अपने जीवन को फिर से पटरी पर ला सकें।
समाजसेवी अरविंद कुमार ने स्थानीय प्रशासन से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए आगे आने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को सरकार से सहायता दिलाने में मदद करनी चाहिए।
पीड़ित परिवारों ने बताया कि मकान गिरने के बाद से ब्लॉक या तहसील स्तर से कोई अधिकारी उनकी सुध लेने नहीं आया है। हालांकि, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मनोज सिंह ने मौके पर पहुंचकर परिवारों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।
रिपोर्ट - अलीम हाशमी










Users Today : 86
Users This Year : 19421
Total Users : 32014
Views Today : 151
Total views : 63587