मीरजापुर शासन के निर्देशानुसार (प्रत्येक माह के द्वितीय व चतुर्थ शनिवार) जनता की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निस्तारण हेतु जनपद के समस्त थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया । उक्त अवसर पर “पवन कुमार गंगवार” जिलाधिकारी मीरजापुर व “मनीष कुमार मिश्रा” अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन द्वारा थाना चील्ह पर आमजन की समस्याओं को सुना गया ।
इसी क्रम में उपजिलाधिकारी व नायब तहसीलदार द्वारा थाना को0शहर पर, उपजिलाधिकारी द्वारा थाना को0कटरा, लालगंज, ड्रमण्डगंज व अदलहाट पर, नगर मजिस्ट्रेट द्वारा थाना विन्ध्याचल पर, क्षेत्राधिकारी सदर व तहसीलदार द्वारा थाना को0देहात पर, नायब तहसीलदार द्वारा थाना कछवां पर, तहसीलदार द्वारा थाना पड़री व हलिया पर, अपर जिलाधिकारी व नायब तहसीलदार द्वारा थाना जिगना पर, उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी चुनार द्वारा थाना चुनार पर सम्बन्धित प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण व राजस्व विभाग के अऩ्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण के साथ थाने पर आने वाले आमजन की समस्याएं सुनकर मौके पर निस्तारण कराया गया तथा शेष मामलों के निस्तारण हेतु राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर रवाना किया गया ।
थाना समाधान दिवस पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों को थानावार विवरण निम्नांकित है —
थाना को0कटरा पर 04 प्रार्थना पत्र प्राप्त, थाना विन्ध्याचल पर 09 प्रार्थना पत्र प्राप्त, थाना को0देहात पर 08 प्रार्थना पत्र प्राप्त, थाना चील्ह पर 06 प्रार्थना पत्र प्राप्त, थाना कछवां पर 10 प्रार्थना पत्र प्राप्त, थाना पड़री पर 09 प्रार्थना पत्र प्राप्त, थाना लालगंज पर 17 प्रार्थना पत्र प्राप्त 02 निस्तारित, थाना हलिया पर 08 प्रार्थना पत्र प्राप्त 02 निस्तारित, थाना जिगना पर 09 प्रार्थना पत्र प्राप्त 01 निस्तारित, थाना सन्तनगर पर 09 प्रार्थना पत्र प्राप्त 01 निस्तारित, थाना ड्रमण्डगंज पर 04 प्रार्थना पत्र प्राप्त 02 निस्तारित, थाना चुनार पर 08 प्रार्थना पत्र प्राप्त 01 निस्तारित, थाना अदलहाट पर 03 प्रार्थना पत्र प्राप्त 01 निस्तारित, थाना अहरौरा पर 07 प्रार्थना पत्र प्राप्त, थाना राजगढ़ पर 04 प्रार्थना पत्र प्राप्त, थाना मड़िहान पर 04 प्रार्थना पत्र प्राप्त, थाना जमालपुर पर 04 प्रार्थना पत्र प्राप्त 01 निस्तारित, शेष मामलों के निस्तारण हेतु राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम को रवाना किया गया ।










Users Today : 2
Users This Year : 11916
Total Users : 24509
Views Today : 2
Total views : 48223