वाराणसी दीपावली का पर्व नजदीक आते ही पटाखों की दुकानें सजने लगी है। इसी को लेकर जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया पटाखों की दुकानों का सत्यापन सितंबर माह से ही प्रारंभ हो गया था यह प्रक्रिया दीपावली पर्व तक जारी रहेगी।
सत्यापन के दौरान दुकानों के भंडारण की स्थिति और सुरक्षा की जांच की जा रही है। यदि कहीं भी कोई अवैध गतिविधियां पाई जाती हैं। तो संबंधित दुकान को सील करने की कार्रवाई की जाएगी जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने जनता से अपील की है केवल लाइसेंस धारी दुकानों से ही पटाखा खरीदें और किसी भी अवैध या असुरक्षित गतिविधियों होने पर तुरंत प्रशासन को सूचना दें।