मीरजापुर 11 अक्टूबर 2025- सचिव/निदेशक, भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग, उ0प्र0 शासन, माला श्रीवास्तव द्वारा कलेक्ट्रेट, सभागार में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अजय कुमार सिंह के साथ जनपद सोनभद्र, मीरजापुर, प्रयागराज, वाराणसी, जौनपुर, संत रविदास नगर, मऊ, आजमगढ़, चन्दौली, गाजीपुर के जिला खनन अधिकारियों/खान निरीक्षक व निदेशालय के 04 सदस्यीय अधिकारियों की टीम की उपस्थिति में बैठक आहूत की गयी। बैठक में सचिव, भूतत्व एवं खनिकर्म द्वारा मुख्यतः सभी जनपदों में खनन गतिविधियों से प्राप्त राजस्व तथा उपखनिजों के अवैध खनन/परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण करने के सम्बन्ध में समीक्षा की गयी एवं सभी जनपदों को शासन द्वारा निर्धारित वार्षिक लक्ष्य की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये।
सचिव, भूतत्व एवं खनिकर्म द्वारा बैठक में अधिक से अधिक खनन पट्टों के व्यवस्थापन के लिए जिला सर्वेक्षण रिपोर्ट तैयार कराने, विभाग की माइनमित्र पोर्टल पर प्राप्त आनलाईन आवेदन यथा खनिज भण्डारण, सा0 मिट्टी, नियम-52 के आवेदन पत्रों का प्रमुखता से निस्तारण कराने के निर्देश दिये गये। जनपद में उपखनिजों के स्वीकृत/संचालित खनन पट्टों की सघन जांच करने एवं अवैध खनन/परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश दिये गये। बैठक के दौरान सचिव द्वारा कार्यदायी संस्थाओं द्वारा निर्माण कार्यो में प्रयुक्त उपखनिजों की इनवैलिड मात्रा के सापेक्ष रायल्टी एवं खनिज मूल्य जमा कराये जाने एवं ईट भट्ठों से विनियमन शुल्क जमा कराने के निर्देश सभी जनपदीय अधिकारियों को दिये गये।
सचिव द्वारा सभी जनपदीय अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया गया कि समीपवर्ती राज्य से आने वाले उपखनिजों का परिवहन करने वाले वाहनों पर प्रभावी निगरानी करने के साथ जनपद में उपखनिज का परिवहन करने वाले वाहनों की सघन जाँच की जाये, अनियमितता पाये जाने पर वाहन एवं लोडिंग प्वांइट यथा पट्टाधारक/भण्डारणकर्ता के विरूद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही सुनिश्चित करने तथा जनपद हेतु शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित की जाये। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 मीरजापुर अजय कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर संजीव कुमार यादव, जिला खान अधिकारी जितेन्द्र सिंह उपरोक्त जनपदो के जिला खान अधिकारी, खान निरीक्षक उपस्थित रहें।












Users Today : 38
Users This Year : 11980
Total Users : 24573
Views Today : 126
Total views : 48417