थाना जलालपुर व स्वाट की संयुक्त टीम के द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर काकोरी नहर पुलिया के पास हाइवे से अभियुक्तगण 1.अजय सिंह उर्फ पिन्टू पुत्र लाल बिहारी सिंह निवासी इजरी थाना जलालपुर जनपद जौनपुर, 2.अरविन्द पुत्र स्व अलगू सिंह निवासी ग्राम पटईल रत्नूपुर थाना चन्दवक जनपद जौनपुर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्तगण के पास से 1. तीन चूड़ी रंग पीली धातु 2. दो कंगन पीली धातु , 3.चार बिस्कुट पीली धातु ,4.एक कलर पिन्टर , 5. एक वाहन XUV 700 ,6. दो मोबाईल , 7. सत्ताइस हजार छः सौ रूपया जाली नोट , 8.सात कार्ड आदि बरामद हुआ, बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 373/25 धारा 318(2), 318(4), 179, 180, 181 बीएनएस थाना जलालपुर जौनपुर पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ का विवरण-
अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि हम लोग आम लोग, बेरोजगार लोगों को रोजी रोजगार के नाम पर गाड़ी देने के नाम पर, प्रापर्टी आदि खरीदवाने के नाम पर छल व कपट करके पैसा ले लेते हैं तथा आम लोगों को प्रलोभन देकर नकली सोना देकर, असली के रुप मे बेंच देते है तथा जाली नोट को आम लोगों को विश्वास में लेकर दुगुना करने के नाम पर दे देते है तथा बाजार में भी जाली नोटों को चला देते हैं। जरुरत पड़ने पर प्रिंटर से जाली नोट को छाप लेते हैं। हम लोगों द्वारा इसी कमाई से अपना घर , मकान, गाड़ी, जीवन यापन का सामान खऱीदा गया है तथा जो गाड़ी पकड़ी गयी है वह भी इसी कमायी से खरीदी गयी है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1. अजय सिंह उर्फ पिन्टू पुत्र लाल बिहारी सिंह निवासी इजरी थाना जलालपुर जौनपुर।
2. अरविन्द सिंह पुत्र स्व0 अलगू सिंह ग्राम पटईल रत्नूपुर थाना चन्दवक जनपद जौनपुर।
*पंजीकृत अभियोग-
1. मु0अ0सं0 373/25 धारा 318(2)/318(4)/179/180/181 बीएनएस थाना जलालपुर जौनपुर।
अपराधिक इतिहास अभियुक्त अजय सिंह उर्फ पिन्टू उपरोक्त-
1. मु0अ0सं0- 537/18 धारा 406/419/420 आईपीसी थाना लाइन बाजार जौनपुर
2. मु0अ0सं0- 273/18 धारा 406/419/420 आईपीसी थाना कोतवाली जौनपुर
3. मु0अ0सं0- 245/18 धारा 406/419/420 आईपीसी थाना बड़ागाँव बाराणसी
4. मु0अ0सं0- 949/18 धारा 406/419/420 आईपीसी थाना लंका वाराणसी
5. मु0अ0सं0- 384/24 धारा 316(2)/351(3)/352 थाना जलालपुर जौनपुर
6. मु0अ0सं0- 317/24 धारा 316(2)/351(3)/352 थाना जलालपुर जौनपुर
7. मु0अ0सं0- 315/21 धारा 419/420/506 आईपीसी थाना जलालपुर जौनपुर
8. मु0अ0सं0 366/25 धारा 308(2)/351(3) बीएनएस थाना जलालपुर जौनपुर
9. मु0अ0सं0 369/25 धारा 316(2)/351(3) बीएनएस थाना जलालपुर जौनपुर
10. मु0अ0सं0 370/25 धारा 316(2)/351(3)352 बीएनएस थाना जलालपुर जौनपुर
11. मु0अ0सं0 371/25 धारा 318(2)318(4) बीएनएस थाना जलालपुर जौनपुर
12. मु0अ0सं0 372/25 धारा 316(2)/318(2)/318(4) बीएनएस थाना जलालपुर जौनपुर
बरामदगी का विवरण-
1. तीन चूड़ी रंग पीली धातु
2. दो कंगन पीली धातु
3. चार बिस्कुट पीली धातु
4. एक कलर पिन्टर
5. एक वाहन XUV 700
6. दो मोबाईल
7. सत्ताइस हजार छः सौ रूपया जाली नोट
8. सात कार्ड
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
1. प्रभारी निरीक्षक गजानन्द चौबे, थाना जलालपुर जौनपुर।
2. उ0नि0 रामाश्रय राय स्वाट टीम प्रभारी जौनपुर।
3. उ0नि0 प्रशान्त सिंह, स्वाट टीम जौनपुर
4. उ0नि0 मो0 शहनवाज, क्राइम टीम थाना जलालपुर जौनपुर
5. हे0का0 हरि शंकर प्रजापति , थाना जलालपुर जौनपुर
6. हे0का0 चन्दन सिंह ,क्राइम टीम थाना जलालपुर जौनपुर
7. का0 आलोक सिंह , क्राइम टीम थाना जलालपुर जौनपुर
8. का0 श्याम प्रकाश, थाना जलालपुर जौनपुर
9. हे0का0 बीर बहादुर यादव स्वाट टीम जौनपुर
10. हे0का0 अमित राय, स्वाट टीम जौनपुर
11. हे0का0 अखिलेश चौधरी , स्वाट टीम जौनपुर
12. का0 धर्मेन्द्र कुमार , स्वाट टीम जौनपुर
13. का0 अजय कुमार , स्वाट टीम जौनपुर










Users Today : 34
Users This Year : 6274
Total Users : 18867
Views Today : 81
Total views : 37306