समाधान दिवस पर सिंधोरा थाने में फरियादियों की उमड़ी भीड़, एसीपी प्रतीक कुमार ने मौके पर निस्तारण के दिए आदेश

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी   शनिवार को सिंधोरा थाना परिसर में आयोजित ‘समाधान दिवस’ में पिंडरा के एसीपी प्रतीक कुमार ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान उनके साथ थाना प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार त्रिपाठी, दिवसाधिकारी और सिंधोरा चौकी प्रभारी रोहित कुमार पटेल और राजस्व टीम के सभी लेखपाल उपस्थित रहे।एसीपी प्रतीक कुमार ने एक-एक फरियादी के प्रार्थना पत्र की गहनता से सुनवाई की और लंबित मामलों को तत्काल निस्तारण के लिए मौके पर मौजूद राजस्व और पुलिस टीम को आदेशित किया।

समाधान दिवस पर आए सभी पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से एसीपी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि वे मामलों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से समाधान सुनिश्चित करें। इस दौरान राजस्व से जुड़े और जमीन संबंधी विवादों के निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया, जिससे लोगों को पुलिस और राजस्व विभाग के बीच समन्वय से जल्द राहत मिल सके।

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई