वाराणसी मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के कछवा रोड चौकी अंतर्गत तमाचा बाद स्थित रिलायंस जियो पेट्रोल पंप के सामने शुक्रवार सुबह नेशनल हाईवे-2 पर बड़ा हादसा हो गया। अज्ञात वाहन से हुई टक्कर में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को नजदीकी प्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया, जहां तीनों की हालत फिलहाल सामान्य बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल युवकों की पहचान आदित्य विश्वकर्मा पुत्र सुनील विश्वकर्मा,अनूप पुत्र स्व. श्याम नारायण,अजीत पुत्र बाबूराम,
सभी निवासी गढ़ बैरवा, मोहनसराय, थाना रोहनिया के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि तीनों युवक गुरुवार 9 अक्टूबर को जनपद भदोही के बाबूसराय में आयोजित भरत मिलाप मेले में झांकी लेकर गए थे। देर रात घर लौटते समय तमाचा बाद के पास उनकी बाइक UP65 EW 3368 अनियंत्रित होकर आगे चल रहे अज्ञात ट्रक में जा टकराई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवारों को झपकी आने के कारण हादसा हुआ।
घटना की सूचना मिलते ही मिर्जामुराद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। क्षेत्रीय लोगों की मदद से सभी घायलों को प्रकाश हॉस्पिटल भेजा गया। वहीं, मौके पर पहुंचे चौकी पर तैनात उपनिरीक्षक रामचंद्र यादव व कांस्टेबल नितेश ने तत्परता दिखाते हुए घायलों के परिजनों को सूचित किया और दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर चौकी भेज दिया।











Users Today : 29
Users This Year : 12042
Total Users : 24635
Views Today : 91
Total views : 48552