हिन्दुओं के साथ मुसलमान भी निभा रहे अहम भूमिका, परशुराम-लक्ष्मण संवाद और सीता विवाह ने बांधा समां
मिर्जापुर पहाड़ी ब्लॉक के धर्मदेवा गांव में चल रही भव्य रामलीला इस बार हिन्दू-मुस्लिम एकता की जीवंत मिसाल बन गई है। यहां हिन्दू कलाकारों के साथ मुस्लिम कलाकार भी मंच पर बराबर की भागीदारी निभा रहे हैं। शुक्रवार की रात मंचित परशुराम-लक्ष्मण संवाद और सीता विवाह जैसे भावनात्मक प्रसंगों ने दर्शकों की आंखों में आंसू और तालियों की गड़गड़ाहट से पंडाल में गूंज भर दी। परशुराम की दमदार भूमिका में अनुराग दूबे और लक्ष्मण के रूप में अंश सिंह ने अपने अभिनय से मंच पर जान फूंक दी।

इसके बाद प्रस्तुत सीता विवाह के दृश्य में राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न — चारों भाइयों के विवाह का अलौकिक दृश्य देखने को मिला। अभिनय करने वाले कलाकारों में पीताम्बर मिश्र, रामानन्द मिश्र, उत्कर्ष मिश्रा, धीरज मिश्रा, रत्नेश मिश्रा, दिल्लू अली, संतोष भारतीय, आशीष साहनी और चुन्नीलाल शामिल रहे जिन्होंने अपने अभिनय से लीला को अविस्मरणीय बना दिया।
रामलीला के मुख्य व्यास दूरदर्शन कलाकार मोहम्मद इस्लाम रहे,
जिनका साथ हेमंत मिश्रा और नाल वादक विजय कुमार विश्वकर्मा ने देकर मंचन को और भी जीवंत बना दिया।
कार्यक्रम में रामलीला समिति के अध्यक्ष श्यामाकांत द्विवेदी, निर्माता एवं निदेशक ओमप्रकाश दूबे, तथा महामंत्री सुभाष चंद्र मिश्रा सहित समिति के पदाधिकारी एवं भारी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।










Users Today : 35
Users This Year : 12048
Total Users : 24641
Views Today : 104
Total views : 48565