मीरजापुर नगर विधानसभा क्षेत्र के नटवा में जनपद एवं प्रदेश का नाम रौशन करने वाली पीएम कम्पोजिट विद्यालय रानी कर्णावती की प्रधानाध्यापिका मधुरिमा तिवारी को शिक्षिका के रूप में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित होने पर उनके आवास पर पहुंचकर माँ विंध्यवासिनी का प्रसाद स्वरूप चुनरी पहनाकर नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने आशीर्वाद, शुभकामनाएं एवं बधाई दीं।
नगर विधायक ने कहाकि मधुरिमा हमारे विधानसभा , जिले की ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश की गौरव है इन्होंने अपने मेहनत लगन से सरकार के प्रत्येक आदेश का अक्षर सह पालन करते हुए पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय रानी कर्णावती को प्रत्येक क्षेत्र में आगे करते हुए 2023 सर्वश्रेष्ठ राज्य पुरस्कार, मानव संसाधन मंत्रालय से स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार मुख्यमंत्री के हाथों बिंध्य गौरव सम्मान प्राप्त कर चुकी है।
इस वर्ष 2025 में राष्ट्रपति के कर कमलो से राष्ट्रीय शिक्षा पुरस्कार प्राप्त कर सभी को गौरवान्वित करने का अवसर प्रदान किया। हम सभी को उनके कार्य पर गर्व है। इस अवसर पर साथ में राजेश अग्रवाल, विपिन पाण्डेय रहे।










Users Today : 36
Users This Year : 12049
Total Users : 24642
Views Today : 107
Total views : 48568