वाराणसी केंद्रीय सतर्कता आयोग के निर्देशानुसार तथा बरेका महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह के मार्गदर्शन एवं बरेका सतर्कता विभाग के तत्वाधान में दिनांक 18 अगस्त से दिनांक 17 नवम्बर तक 3 माह का विशेष सतर्कता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सत्यनिष्ठा बनाए रखने में प्रत्येक व्यक्ति की प्रतिबद्धता सुनिश्चित करने हेतु जागरूकता का प्रचार प्रसार करना है।
सतर्कता जागरूकता अभियान के अंतर्गत मुख्य सतर्कता अधिकारी, अंकुर चंद्रा के कुशल नेतृत्व में बाल निकेतन स्कूल,बरेका में दो अलग-अलग आयु वर्ग के बच्चों में चित्रांकन प्रतियोगिता एवं सेंट जॉन्स स्कूल,बरेका में कक्षा 9 से कक्षा 12 तक की छात्र-छात्राओं के बीच”संसाधनों की असमानता- भ्रष्टाचार की जननी है” विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
बाल निकेतन स्कूल में चित्रांकन प्रतियोगिता में शामिल आयु वर्ग (1) कनिष्ठ वर्ग: कक्षा 1 से कक्षा 3 तक के छात्र-छात्राएं,विषय”स्कूल चलें हम” (2) वरिष्ठ वर्ग: कक्षा 4 से कक्षा 5 तक की छात्र-छात्राएं विषय: “भ्रष्टाचार मुक्त भारत”
इस चित्रांकन प्रतियोगिता में बाल निकेतन स्कूल के 200 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया एवं सतर्कता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता सुनिश्चित किया।
सतर्कता जागरूकता अभियान- 2025 के अंतर्गत ही एक अन्य कार्यक्रम में सेंट जॉन्स स्कूल,बरेका में कक्षा 9 से कक्षा 12 तक की छात्र-छात्राओं के बीच”संसाधनों की असमानता- भ्रष्टाचार की जननी है” विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस बात विवाद प्रतियोगिता में सेंट जॉन्स स्कूल के 16 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पक्ष एवं विपक्ष में अपनी विचार मजबूती से रखें तथा साथ ही सत्यनिष्ठा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर किया।
इस अवसर पर उप मुख्य सतर्कता अधिकारी, धर्मेंद्र कुमार, मुख्य सतर्कता निरीक्षक, एस.के.जैन, आर.बी.पाल एवं श्री प्रवीण कुमार, जांच निरीक्षक राजेश कुमार की कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका रही।
रिपोर्ट – रामविलास यादव










Users Today : 60
Users This Year : 6300
Total Users : 18893
Views Today : 128
Total views : 37353