जनपद में चोरी, लूट,चेन छिनैती, महिलाओं से छेड़खानी आदि के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम मे पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट गौरव बंशवाल व अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन सरवणन टी. के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर गौरव कुमार के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक सुधीर त्रिपाठी की पुलिस टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन, नारी सशक्तिकरण, सशक्त प्रदेश के संदर्भ में कार्यवाही करते हुए महिला सुरक्षा केंद्र थाना भेलूपुर
वाराणसी पुलिस टीम द्वारा गुरुवार को सार्वजनिक स्थल पर अश्लील शब्दों व गीत गाने वाले एक शोहदे को अशफाक नगर रेवड़ी तालाब से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त का नाम नोमान पुत्र मारूक पता कमदधा पंचायत जला बिहार उम्र 23 वर्ष बताया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को धारा 296 बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक भेलूपुर सुधीर कुमार त्रिपाठी, म0उ0नि0 शिखा देवी, उ0नि0 श्याम सुन्दर,का0 श्यामू, म0कां0 प्रियंका देवी आदि शामिल रहे।










Users Today : 91
Users This Year : 19426
Total Users : 32019
Views Today : 158
Total views : 63594